त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा विजयी
अगरतला, 04 अप्रैल (हि.स.)। त्रिपुरा की धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की है। भाजपा ने अपने निकटत्म प्रतिद्वंदी भाकपा (एम) को 18290 मतों से पराजित किया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना साेमवार सुबह 8 बजे आरंभ हुई। धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जहर चक्रवर्ती ने 24291 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। उन्होंने निकटत्म भाकपा (एम) उम्मीदवार अमिताभ दत्ता को कुल 6001 मत मिले। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार चयन भट्टाचार्य को मात्र 5936 मत ही मिले हैं। जबकि, नोटा पर 444 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दिसंबर, 2025 में त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के निधन के कारण यह उपचुनाव कराया गया। बीते, 9 अप्रैल को हुई वोटिंग में 79.84 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
इस जीत के साथ, 60 सदस्यों वाली विधानसभा में BJP की सीटों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जबकि उसके सहयोगी दलों में टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के पास 13 विधायक और इंडियन पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के पास एक विधायक है।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

