home page

उत्तम योजकता के धनी थे उत्तम दा : रामदत्त चक्रधर

 | 
उत्तम योजकता के धनी थे उत्तम दा : रामदत्त चक्रधर


कोलकाता, 25 जून (हि.स.)। 'पूर्वांचल कल्याण आश्रम के दक्षिण बंगाल प्रांत संगठन मंत्री उत्तम महतो उत्तम स्वयंसेवक, उत्तम कार्यकर्ता, उत्तम प्रचारक, उत्तम संगठक एवं उत्तम पालक थे जिन्होंने अपनी कर्मठता, कार्य कुशलता एवं योजकता से कल्याण आश्रम के कार्य का व्यापक विस्तार किया। ऐसे निष्ठावान युवा कार्यकर्ता का अचानक चले जाना कल्याण आश्रम की अपूरणीय क्षति है।'

उपरोक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने पूर्वांचल कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित उत्तम महतो की सार्वजनिक स्मरण सभा को संबोधित करते हुए कही।

उल्लेखनीय है कि गत 22 जून को 52 वर्ष की उम्र में उत्तम दा का आकस्मिक देहावसान हो गया। 1972 में जन्मे उत्तम दा ने संघ के प्रचारक के रूप में पुरुलिया, बांकुड़ा, अंडमान निकोबार का कार्य किया तथा 2018 से कल्याण आश्रम का दायित्व ग्रहण किया।

स्मरण सभा के दौरान संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग के लिखित शोक संदेश का वाचन किया गया। इस दौरान महादेव गोड़ई, संजय रस्तोगी, भगवान सहाय, सुशील सोरेन, विवेक गोयल, शकुंतला अग्रवाल, जितेंद्र चौधरी, मालती सोरेन, स्नेहलता बैद, शशि अग्रवाल एवं कुसुम सरावगी ने अपने संस्मरणों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मरण सभा का प्रारंभ रामधुन के साथ हुआ और संचालन कोलकाता-हावड़ा संभाग प्रमुख संदीप चौधरी ने किया।

सभा के दौरान डॉ जयंत राय चौधरी, अद्वैत चरण दत्त , डॉ जिष्णु बसु, शारदा पाल, जलधर महतो, प्रशांत भट्ट, रणजीत अग्रवाल, मोहनलाल गर्ग, महेश मोदी, महावीर बजाज, शंकरलाल अग्रवाल, विभाष मजूमदार, अमित सांतरा, पवन अग्रवाल, रायचंद सुराणा, बिमल मल्लावत सहित कोलकाता एवं हावड़ा महानगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्तम दा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप