home page

राजकोट के आजी डैम में दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्र समेत चार लोग डूबे, तीन शव मिले, एक की तलाश जारी

 | 
राजकोट के आजी डैम में दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्र समेत चार लोग डूबे, तीन शव मिले, एक की तलाश जारी


राजकोट, 02 मई (हि.स.)। गुजरात के राजकोट में आजी डैम में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पिता और पुत्र भी शामिल हैं। सभी मृतक राजकोट के घांचिवाड़ क्षेत्र के निवासी थे।

यह घटना शनिवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई, जब भरत देवजी जाधव (42) अपने परिवार के साथ आजी डैम के किनारे स्थित मोगल माता मंदिर में दर्शन करने और अपना रिक्शा धोने गए थे।डीसीपी जोन -1 हेतल पटेल ने बताया कि परिवार का एक सदस्य रोहित सबसे पहले पानी में उतरा, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए धवल और फिर ध्रुव ने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वे भी डूबने लगे। अंत में, बच्चों को बचाने की कोशिश में पिता भरत जाधव ने भी पानी में छलांग लगाई और चारों इस हादसे का शिकार हो गए। देर शाम तक बचाव दल ने 3 शवों को बरामद कर लिया था, जबकि रोहित की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे