home page

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज चेन्नई में तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 | 
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज चेन्नई में तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल


- नेल्लई नाडार स्कूल के 42वें वार्षिक समारोह में बनेंगे मुख्य अतिथि- इंजीनियरिंग कॉलेज के पुरुष छात्रावास का करेंगे उद्घाटन

चेन्नई, 21 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चेन्नई में आयोजित तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के माध्यम से जारी जानकारी के अनुसार, विमान से चेन्नई पहुंचने पर अधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड स्थित कोट्टिवाक्कम में नेल्लई नाडार मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल के 42वें वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शनिवार दोपहर 2:30 बजे आयोजित समारोह के बाद वह नेल्लई नाडार इंजीनियरिंग कॉलेज के पुरुष छात्रावास का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वह शाम को चेन्नई के नीलांकरै में आयोजित देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के कोषाध्यक्ष सुधीश की बेटी के विवाह स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर चेन्नई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनके आवागमन वाले मार्गों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए उनके यात्रा मार्गों पर यातायात संबंधी बदलाव किए गए हैं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV