तमिलनाडु चुनाव-2026: भाजपा ने 27 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित
-मायलापुर से तमिलिसाई और अविनाशी से वेलमुरुगन मैदान में
-भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को इस बार टिकट नहीं
चेन्नई, 03 अप्रैल (हि.स.)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी को अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन में 27 सीटें मिली हैं, जिन पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
भाजपा की जारी सूची के अनुसार, अविनाशी (आरक्षित सीट) से केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. वेलमुरुगन को टिकट दिया गया है, जबकि मायलापुर सीट से तमिलिसाई सौंदरराजन को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मोडक्कुरिची से कृतिका शिवकुमार, कोयंबटूर उत्तर से वानथी श्रीनिवासन और अरंथांगी से कविता श्रीकांत सहित कई नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
इस चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम यह भी है कि कांग्रेस से जीत हासिल करने वाली विजयधारणी इस बार भाजपा के टिकट पर विलवन्कोडु सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को इस बार टिकट नहीं मिलने से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच सीट बंटवारे को लेकर पहले ही सहमति बन चुकी थी। नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण पार्टी ने समय रहते उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। प्रत्याशियों के चयन में पार्टी ने कई दौर की बैठकों और विचार-विमर्श के बाद सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा है।
उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है और सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है।
भाजपा ने अवडी से राज्यमंत्री महेंद्रन, मायलापुर से तमिलिसाई सौंदरराजन, थल्ली से नागेश कुमार, तिरुवन्नामलाई से एझुमलाई, राशीपुरम (आरक्षित सीट) से प्रेमकुमार, मोडक्कुरिची से कृतिका शिवकुमार, उधगई से भोजराजन, अविनाशी (आरक्षित सीट) से वेलमुरुगन, तिरुपत्तूर दक्षिण से थंगराज, कोयंबटूर उत्तर से वानथी श्रीनिवासन, तिरुवारूर से गोपीचंदुरु, तंजावुर से मुरुगानंदम, कंदरवकोट्टई (आरक्षित सीट) से उदयकुमार, पुदुकोट्टई से एन. रामचंद्रन, अरंथांगी से कविता श्रीकांत, तिरुपत्तूर से तिरुमारन, मानामदुरै (आरक्षित सीट) से बालागणपति, मदुरै दक्षिण से राम श्रीनिवासन, सत्तूर से नैनार नागेंद्रन, रामनाथपुरम से नागेंद्रन, तिरुचेंदूर से राधाकृष्णन, वासुदेवनल्लूर (आरक्षित सीट) से आनंदन, राधापुरम से बालकृष्णन, नागरकोविल से एम.आर. गांधी, कुलाचल से टी. शिवकुमार, पद्मनाभपुरम से रमेश और विलवन्कोडु से विजयधारणी को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा उम्मीदवारों की सूची:
• अवडी में राज्यमंत्री महेंद्रन
• मायलापुर में तमिलिसाई सौंदरराजन
• थल्ली में नागेश कुमार
• तिरुवन्नामलाई में एझुमलाई
• राशीपुरम (आरक्षित सीट) में प्रेमकुमार
• मोडक्कुरिची में कृतिका शिवकुमार
• उधगई में भोजराजन
• अविनाशी (आरक्षित सीट) में वेलमुरुगन
• तिरुपत्तूर दक्षिण में थंगराज
• कोयंबटूर उत्तर में वानथी श्रीनिवासन
• तिरुवारूर में गोपीचंदुरु
• तंजावुर में मुरुगानंदम
• कंदरवकोट्टई (आरक्षित सीट) में उदयकुमार
• पुदुकोट्टई में एन. रामचंद्रन
• अरंथांगी में कविता श्रीकांत
• तिरुपत्तूर में तिरुमारन
• मानामदुरै (आरक्षित सीट) में बालागणपति
• मदुरै दक्षिण में राम श्रीनिवासन
• सत्तूर में नैनार नागेंद्रन
• रामनाथपुरम में नागेंद्रन
• तिरुचेंदूर में राधाकृष्णन
• वासुदेवनल्लूर (आरक्षित सीट) में आनंदन
• राधापुरम में बालकृष्णन
• नागरकोविल में एम.आर. गांधी
• कुलाचल में टी. शिवकुमार
• पद्मनाभपुरम में रमेश
• विलवन्कोडु में विजयधारणी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

