home page

बिकाराबाद के अनंतगिरी हिल्स में कांग्रेस पीएसी की बैठक, राहुल गांधी ने संगठन मजबूती और रणनीति पर मंथन

 | 
बिकाराबाद के अनंतगिरी हिल्स में कांग्रेस पीएसी की बैठक, राहुल गांधी ने संगठन मजबूती और रणनीति पर मंथन


विकाराबाद, 02 मार्च (हि.स.)। तेलंगाना के विकाराबाद जिले में स्थित अनंतगिरी हिल्स में कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राहुल गांधी, राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राज्य कांग्रेस प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ तथा वाई.एस. शर्मिला समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अनंतगिरी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी भाग लने वाले हैं। इस दौरान वे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के जिला अध्यक्षों के साथ केंद्रित चर्चा करेंगे। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीति को अंतिम रूप देने जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जा जाएगा।

राहुल गांधी ने स्थानीय नेताओं के साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बेहतर करने और भविष्य में उठाए जाने वाले ठोस कदमों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस की आगामी कार्ययोजना को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राहुल गांधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में भी शामिल होंगे और तेलुगू भाषी राज्यों के जिला अध्यक्षों व प्रमुख नेताओं को मार्गदर्शन देंगे। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस बैठक के माध्यम से जिला इकाइयों और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

इससे पहले राहुल गांधी आज सुबह करीब 9:30 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (शमशाबाद एयरपोर्ट) पहुंचे। वहां से वे सीधे विकाराबाद रवाना हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी का यह दौरा जिला इकाइयों को पार्टी की व्यापक रणनीति से जोड़ने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से पहले कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नागराज राव