भाजपा ने पंजाब पीसीएस परीक्षा के नजीतों में भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराने की मांग की
नई दिल्ली, 05 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के पीसीएस मुख्य परीक्षा के नतीजों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए पीसीएस की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीसीएस परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों के चयन, एक ही केंद्र से 24.21 प्रतिशत चयन और लगातार रोल नंबरों के समूहों ने पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
चुग ने बताया कि
इस संंबंध में उन्होंने पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखकर तत्काल सीबीआई जांच और चयन प्रक्रिया पर रोक के साथ सभी साक्ष्यों को सुरक्षित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान कब तक जवाबदेही से भागेंगे? नैतिकता के आधार पर तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
पंजाब के युवाओं को जुमले नहीं, न्याय चाहिए।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

