home page

पुंछ में सुरंग के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान तेज

 | 

पुंछ, 11 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में निर्माणाधीन सुरंग के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सुरक्षाबलों ने व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। निर्माण स्थल पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने संदिग्ध गतिविधि देखी और एहतियात के तौर पर तीन से चार राउंड फायरिंग की।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को घटना के बाद सुबह पुलिस, विशेष अभियान दल और सीआरपीएफ के जवानों ने भातदुरियां, संगियोट और आसपास के इलाकों के वन क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक यह अभियान जारी था। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह