मध्यप्रदेश के कारंजा में स्मृति भवन का गृह प्रवेश कार्यक्रम शनिवार को
- संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश (भैय्याजी) जोशी रहेंगे उपस्थित
बालाघाट, 26 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर बालासाहेब एवं भाऊराव देवरस सेवान्यास द्वारा मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कारंजा में निर्मित “स्मृति भवन” का पूजन एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम 27 जून, शनिवार को आयोजित किया जाएगा।
यह नवनिर्मित भवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब (मधुकर दत्तात्रेय) देवरस तथा उनके ज्येष्ठ प्रचारक भाई स्व. भाऊराव (मुरलीधर दत्तात्रेय) देवरस की स्मृति में उनके पैतृक ग्राम कारंजा में सामूहिक प्रयासों से तैयार किया गया है।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश (भैयाजी जोशी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की समय-सारणी
सुबह 8 बजे — वास्तु पूजन प्रारंभ
सुबह 11 बजे — नवनिर्मित भवन प्रवेश एवं मुख्य मंचीय कार्यक्रम
दोपहर 12:30 बजे — सामूहिक भोजन
बालासाहेब एवं भाऊराव देवरस सेवान्यास के न्यासी मंडल ने इस अवसर पर सभी प्रबुद्ध जनों को सादर आमंत्रित किया है।
यह न्यास कारंजा (आमगांव के निकट, बालाघाट) में संचालित है और इसका उद्देश्य कृषि प्रशिक्षण, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा को बढ़ावा देना है।----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुलकर्णी

