सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर 12 अक्टूबर से होगा ठहराव
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली जंक्शन-कोटद्वार सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 12 अक्टूबर से लागू होगी।
उत्तर रेलवे की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 12038 दिल्ली जंक्शन-कोटद्वार सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर सुबह 7:16 बजे पहुंचेगी और 7:18 बजे रवाना होगी।
इसी तरह, वापसी में ट्रेन संख्या 12037 कोटद्वार-दिल्ली जंक्शन सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर रात 9:55 बजे पहुंचेगी और 9:57 बजे रवाना होगी।
रेलवे ने यात्रियों को ट्रेनों के समय और अन्य जानकारी के लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) की वेबसाइट देखने या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की सलाह दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

