home page

शरद पवार, संजय राऊत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की

 | 
शरद पवार, संजय राऊत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की


नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख एवं सांसद शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत एवं अरविंद सावंत सहित पार्टी के सांसदों ने मंगलवार को जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी।

दीपके के मुताबिक इन नेताओं ने सोमवार को हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और परीक्षा में धांधली तथा पुलिस की बर्बरता के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया।

सांसद संजय राउत और अरविंद सावंत ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए हो रहा यह आंदोलन रुकेगा नहीं। जरूरत पड़ने पर हम भूख हड़ताल में भी शामिल होंगे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी