home page

विस उपचुनाव में हार के बाद गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

 | 
विस उपचुनाव में हार के बाद गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा


गांधीनगर, 23 जून (हि.स.)। विधानसभा क्षेत्र कडी और विसावदर उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के 4 घंटे के भीतर ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने तक दाणीलीमडा क्षेत्र से विधायक शैलेश परमार जिम्मेदारी संभालेंगे। इस उपचुनाव में कडी विधानसभा सीट पर भाजपा और विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

चुनाव परिणाम आने के बाद सोमवार को यहां पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, मैं इस्तीफा देकर किसी के बहकावे में नहीं आना चाहता था। मैंने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है और इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस में नैतिक जिम्मेदारी की परंपरा रही है। मैं हमेशा कांग्रेस का सिपाही बनकर काम करूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को नेता बनाती है, अब मैं भी कार्यकर्ता बनकर काम करता रहूंगा। मैंने दोहरे चरित्र वाली राजनीति नहीं की है। अगर दो में से एक सीट भी मुझे मिल जाती तो अच्छा होता।

शक्तिसिंह ने कहा कि 30 साल तक सत्ता में न रहने के बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं ने डटकर संघर्ष किया है। अच्छे परिणाम न मिलने की जिम्मेदारी मैं स्वीकार करता हूं और तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। शहर और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनी गई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी

(एआईसीसी) ने सभी उम्मीदवारों की बात सुनी है। उसके बाद जिला अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगी है। उन्होंने कहा कि गुजरात के कार्यकर्ताओं को नई ताकत और जोश मिला है। पार्टी या परिवार में फैसले के समय कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। तीन महीने में जिला अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद फिर से कार्यकर्ताओं से पूछा जाएगा।

पिछले 7 साल में तीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दे चुके हैं इस्तीफा

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद जगदीश ठाकोर ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद जून 2023 में शक्तिसिंह नए प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 2018 में अमित चावड़ा प्रदेश अध्यक्ष बने, लेकिन फरवरी-मार्च 2021 में हुए नगर निगम और जिला पंचायत चुनाव में हार के बाद अमित चावड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उपचुनाव में हार के बाद शक्तिसिंह गोहिल ने कांग्रेस प्रदेश

अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल पांच बार 1990-95, 1995-98, 2007-2012, 2014 और 2017 से 2020 तक विधायक रह चुके हैं, जबकि वर्ष 2020 में वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। वे गुजरात के इतिहास में सबसे कम उम्र यानी 32 साल की उम्र में कैबिनेट बने थे।

वे

हिन्दुस्थान समाचार / Abhishek Barad