शाह, गडकरी ने बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। गृहमंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सभी को बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
अमित शाह ने एक्स पर कहा, मैं कामना करता हूं कि उत्साह और हर्षोल्लास का यह पर्व आपके जीवन में समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए एवं सुख, शांति और नई ऊर्जा का संचार हो।
गडकरी ने कहा कि उत्साह और हर्षोल्लास के पावन पर्व बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
उल्लेखनीय है कि बैसाखी मुख्य रूप से पंजाब एवं हरियाणा के किसानों का एक प्रमुख रबी फसल उत्सव है, जो हर साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है। सिख धर्म में यह 1699 में गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना का उत्सव है, जबकि हिंदू मान्यता में इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है और गंगा स्नान शुभ माना जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

