home page

अमित शाह ने दिल्ली में ’मिशन 70 लाख’ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया, 300 ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी

 | 
अमित शाह ने दिल्ली में ’मिशन 70 लाख’ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया, 300 ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी


नई दिल्ली, 07 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली में ‘मिशन 70 लाख‘ पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस मौके पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। यह कार्यक्रम आरके पुरम सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया।

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने आज केंद्रीय रिज और नानकपुरा रिज में पौधारोपण किया। इस दौरान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के मंत्री मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव