home page

पश्चिम बंगाल में बारिश संबंधी घटनाओं में सात लोगों की मौत, राज्य सरकार ने किया चार लाख रुपये मुआवजा का ऐलान

 | 
पश्चिम बंगाल में बारिश संबंधी घटनाओं में सात लोगों की मौत, राज्य सरकार ने किया चार लाख रुपये मुआवजा का ऐलान


कोलकाता, 29 मई (हि.स.)।

पश्चिम बंगाल में आंधी बारिश जनित घटनाओं में अलग-अलग जिलों से दुखद घटनाओं की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के छह जिलों में बारिश संबंधी घटनाओं में कुल सात लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मकान ढहने, करंट लगने और आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाओं में लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सरकार की ओर से संबंधित जिलों के प्रशासन को राहत और सहायता कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। मृतकों का विवरण प्राप्त नहीं हो सका था।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर