home page

दिल्ली में अक्षय तृतीया पर ‘प्रणव’ केंद्र का उद्घाटन, संघ प्रमुख डॉ भागवत करेंगे लोकार्पण

 | 
दिल्ली में अक्षय तृतीया पर ‘प्रणव’ केंद्र का उद्घाटन, संघ प्रमुख डॉ भागवत करेंगे लोकार्पण


नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में 20 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को संस्कृत भारती के नए केंद्रीय केंद्र ‘प्रणव’ का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित परिसर में आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत तय मुहूर्त में भवन का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम से पहले 18 अप्रैल से तीन दिन तक धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं, जिनमें वेदी स्थापना, जप और पाठ शामिल हैं। उद्घाटन के दिन हवन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन रखा गया है। संस्कृत भारती के पदाधिकारियों के मुताबिक, यह केंद्र संगठन की गतिविधियों का प्रमुख संचालन स्थल बनेगा। 1981 में शुरू हुआ संगठन आज देश और विदेश में संस्कृत को बोलचाल की भाषा के रूप में बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर