home page

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

 | 
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई


रांची, 10 जुलाई (हि.स.)। रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संजय सेठ ने ईश्वर से राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह का दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

संजय सेठ ने विश्वास व्यक्त किया कि मां भारती की सेवा में राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन और नेतृत्व देश को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाता रहेगा।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे