home page

समाज की समस्याओं का एकमात्र समाधान मां का सशक्त और जागरूक होना : वी. शांता कुमारी

 | 
समाज की समस्याओं का एकमात्र समाधान मां का सशक्त और जागरूक होना : वी. शांता कुमारी


रायपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्र सेविका समिति ने आज एक भव्य कार्यक्रम रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में समिति की प्रमुख संचालिका वी. शांता कुमारी (शान्तक्का) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज की समस्याओं का एकमात्र समाधान मां का सशक्त और जागरूक होना है।

कार्यक्रम में मातृत्व की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की गई। प्रमुख संचालिका वी. शांता कुमारी ने जोर दिया कि मां की भूमिका केवल जन्म देने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कारों का निर्माण करना भी महत्वपूर्ण है। उसे सही रास्ता दिखाना और उसका चरित्र निर्माण करना सबसे अहम है। उन्होंने हर महिला को समाज को जोड़ने और देश के प्रति जागृति लाने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया।उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज की समस्याओं (संस्कारों की कमी, परिवार में दूरियां) का एकमात्र समाधान माँ का सशक्त और जागरूक होना है।

रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 21 शाखाओं की हजारों महिलाओं और बालिकाओं ने इस आयोजन में हिस्सा लिया, जो अनुशासन और संगठनात्मक एकता का एक प्रभावशाली प्रदर्शन था।कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं द्वारा शारीरिक व्यायाम, योग और संगठनात्मक एकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।इस आयोजन में छोटी बच्चियों से लेकर युवतियों और बुजुर्ग महिलाओं तक, हर उम्र की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्र सेविका समिति की शीर्ष पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा