home page

संघ ने नंदकिशोर गोयनका के निधन पर शोक जताया

 | 
संघ ने नंदकिशोर गोयनका के निधन पर शोक जताया


नई दिल्ली, 14 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समाजसेवी नंदकिशोर गोयनका के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। गोयनका का सोमवार को मुंबई स्थित अपने आवास पर निधन हो गया था। वह 96 वर्ष के थे।

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अपने शोक संदेश में कहा कि नंदकिशोर गोयनका जीवनपर्यंत गोसेवा सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को सद्गति तथा समस्त गोयनका परिवार एवं सभी स्नेही- मित्रगण को इस दुःख की घड़ी में बल प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि 28 सितंबर 1930 को हिसार में जन्मे गोयनका ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित किया। वे संघ के समर्पित स्वयंसेवक रहे तथा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। अग्रोहा धाम के विकास और विस्तार में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे अग्रोहा धाम के प्रमुख संस्थापकों में शामिल थे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी