home page

गुजरात के वडोदरा में बस हादसा, छह की मौत, 31 घायल

 | 
गुजरात के वडोदरा में बस हादसा, छह की मौत, 31 घायल


गुजरात के वडोदरा में बस हादसा, छह की मौत, 31 घायल


गुजरात के वडोदरा में बस हादसा, छह की मौत, 31 घायल


वडोदरा, 17 जून (हि.स.)। गुजरात के वडोदरा शहर के कोटंबी स्टेडियम के पास आज तड़के करीब चार बजे सड़क हादसे में छह लोगों की मौत और 31 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 9 साल का लड़का भी शामिल है। घायलों को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रैवल्स की यह लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, वडोदरा फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य बचाव दल पहुंचे।

घायल यात्री बंसीलाल ने बताया कि वह काम के सिलसिले में राजस्थान से सूरत जा रहा था। हादसे के समय वह सो रहा था। अचानक जोरदार टक्कर हुई और ऐसा लगा जैसे करंट लग गया हो। उसके साथ दो अन्य युवक भी बस में सवार थे।

एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 4:40 बजे कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 24 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 5 शवों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। यह सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है कि कोई अन्य यात्री अंदर फंसा न हो।

मृतकों के नाम की घोषणा आधिकारिक तौर पर अभी नही हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे