home page

बाबासाहेब के सपने को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध: रामदास आठवले

 | 
बाबासाहेब के सपने को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध: रामदास आठवले


नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.)।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले को लगातार तीसरी बार राज्यसभा प्रत्याशी चुने जाने पर आरपीआई (आठवले) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट स्वागत किया। इस मौके पर रामदास आठवले ने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी ने देश की आज़ादी के बाद जिस भारत का सपना देखा, उस सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बाबासाहेब के आदर्शों के पथ पर मोदी सरकार अनवरत गतिशील है और जिस सामाजिक न्याय और समान अधिकार के लिए बाबासाहेब ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया, आज वह सामाजिक न्याय केवल किताबों तक न सिमट कर वास्तविकता का रूप ले चुका है ।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबासाहेब के विचारों को जनजन तक पहुंचाने का काम करेंगे ।

रामदास आठवले ने कहा कि वह समाज के दलित, वंचित, शोषित, अल्पसंख्यक और महिलाओं के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर समर्पित भाव से काम करते रहेंगे।

आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह आने वाले दिनों में एक नई ऊर्जा और ताक़त के साथ समाज के सभी वर्गों की मदद करना निरंतर जारी रखेंगे। उन्होंने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित भाजपा के सभी नेताओं का हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी