home page

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव

 | 

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (हि.स.)। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए गुरुवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी। इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।

चुनाव आयोग ने बताया कि उपचुनाव के लिए 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर तय की गयी है। नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 5 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। 12 नवंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन के पद एवं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। मुरुगन ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर तमिलनाडु में सांगठनिक कार्य करने की इच्छा जाहिर की थी। मुरुगन का राज्यसभा कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा