home page

पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले की नियंत्रण सीमा पर छोटे हथियारों से की गोलीबारी

 | 

राजौरी, 18 जुलाई (हि.स.)। पाकिस्तान की सेना ने शुक्ररवार- शनिवार की दरम्यानी रात जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की नियंत्रण सीमा पर तरकुंडी सेक्टर में छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। समाचार लिखे जाने तक इस गोलीबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

माना जा रहा कि पाकिस्तान ने पीओके में उत्पन्न हालात से देश-दुनिया का ध्यान हटाने के लिए ही नियंत्रण सीमा पर गोलीबारी की है। इस दौरान घुसपैठ की भी आशंका जताई जा रही है। इसके मद्देनजर भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह