देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन कल, बनारस से शाम 4:15 बजे होगी रवाना
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (हि.स.)। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू होने जा रही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन परिचालन को लेकर रेलवे ने समय-सारिणी जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 02527 बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर उद्घाटन स्पेशल 31 अक्टूबर को शाम 4:15 बजे बनारस से रवाना होगी। यह अगले दिन रात 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर शाम 6 बजे पहुंचेगी और 6:05 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल पर रात 8:05 बजे पहुंचकर 8:10 बजे चलेगी। इसके बाद अलीगढ़ जंक्शन पर रात 11:20 बजे पहुंचेगी और 11:22 बजे रवाना होगी। ट्रेन गाजियाबाद में अगले दिन रात 1:10 बजे पहुंचेगी और 1:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद रात 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इसके अलावा रेलवे ने वाराणसी-राजा तालाब मेमू उद्घाटन स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी भी जारी की है। ट्रेन संख्या 05125 वाराणसी से 31 अक्टूबर को शाम 4:15 बजे रवाना होगी। यह शाम 4:30 बजे बनारस पहुंचेगी और 4:32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन भुलनपुर हॉल्ट पर शाम 4:38 बजे पहुंचेगी और 4:40 बजे रवाना होगी। हरदत्तपुर में शाम 4:48 बजे पहुंचकर 4:50 बजे चलेगी। मेमू ट्रेन शाम 5:05 बजे राजा तालाब पहुंचेगी।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

