यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा-अमृतसर के बीच चलेगी अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी
नई दिल्ली, 16 नवंबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सहरसा और अमृतसर के बीच एक अनारक्षित पूजा विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
उत्तर रेलवे के अनुसार 05517/05518 सहरसा-अमृतसर-सहरसा अनारक्षित पूजा विशेष रेलगाड़ी का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 05517 सहरसा-अमृतसर अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी 18 नवंबर को सहरसा से दोपहर 1:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05518 अमृतसर-सहरसा अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी 20 नवंबर को अमृतसर से सुबह 4 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंचेगी।
यह विशेष रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी और ब्यास स्टेशनों पर ठहरेगी।
रेलवे ने यात्रियों को रेलगाड़ी के समय और अन्य जानकारियों के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) की वेबसाइट देखने अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की सलाह दी है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

