home page

अभिनेता रणवीर सिंह ने सरसंघचालक से की मुलाकात

 | 
अभिनेता रणवीर सिंह ने सरसंघचालक से की मुलाकात


अभिनेता रणवीर सिंह ने सरसंघचालक से की मुलाकात


नागपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। फिेल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। इसके बाद वे रेशीमबाग स्थित स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं गोलवलकर गुरुजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। अभिनेता रणवीर सिंह शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उतरे। उनके साथ तीन लोगों की टीम भी थी। विमानतल से वे सीधे महाल क्षेत्र स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संघ प्रमुख से मुलाकात की। इस दौरान रणवीर ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में जानकारी दी और संघ की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में जाना। वे लगभग डेढ़ घंटे तक संघ मुख्यालय में रहे। इसके बाद रणवीर सिंह रेशीमबाग परिसर स्थित स्मृति मंदिर गए। वहां उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार तथा द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) की समाधि के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां के संघ पदाधिकारियों से बातचीत कर ‘चित्रभारती’ नामक संघ-प्रणीत संस्था के बारे में भी जानकारी ली।

मुलाकात के बाद रणवीर सिंह पुनः नागपुर विमानतल के लिए रवाना हुए और रात्रि लगभग 8:15 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान कर गए। रणवीर सिंह की शुरुआत से ही संघ के साथ वैचारिक निकटता रही है। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर संघ के 100 वर्षों के त्याग, योगदान, बलिदान और यात्रा की सराहना की थी। साथ ही संघ शताब्दी के अवसर पर उन्होंने शुभकामनाएं भी दी थीं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुलकर्णी