home page

पंजाब मुख्यमंत्री ने ग़ैर कानूनी कॉलोनियां बनने पर कार्रवाई के लिए आह्वान किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में भविष्य में ग़ैर कानूनी कॉलोनियां बनने से रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता को समझते हुए अधिकारियों को बिल का मसौदा तैयार करने के लिए आह्वान किया है।
 | 
fgf

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में भविष्य में ग़ैर कानूनी कॉलोनियां बनने से रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता को समझते हुए अधिकारियों को बिल का मसौदा तैयार करने के लिए आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने आज मीटिंग की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने जमीन/ सम्पत्ति की रजिस्ट्रेशन के लिए एन.ओ.सी. की शर्त ख़त्म करने के हालिया फ़ैसले के संदर्भ में बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले का मंतव्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है और इससे राज्य की जनता को लाभ होना चाहिए।

भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को पंजाब विधान सभा के अगले सत्र से पहले नये बिल का मसौदा तैयार करने के लिए कहा जिससे विधान सभा से इसकी मंजूरी ली जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग़ैर कानूनी कालोनाईजऱ सपने दिखा कर लोगों को लूटते हैं और अपनी ग़ैर प्रवानित कॉलोनियां बेच देते हैं।

उन्होंने कहा कि ठगे गए लोग इन कलोनियों में बुनियादी सहूलतों के लिए दर-दर की ठोकरें खाते रहते हैं। कालोनाईजऱ ग़ैर कानूनी तरीके से पैसा बना लेते हैं, जबकि उनकी गलत कार्यवाहियों का हर्जाना आम लोगों को भुगतना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना मंजूरी लिए प्लाट बेच रहे कालोनाईजऱों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में ग़ैर कानूनी कॉलोनियां बनाने की इजाज़त नहीं देगी और इस जुर्म में शामिल सभी व्यक्तियों के खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कदम उठाए जाएंगे। ग़ैर कानूनी कालोनाईजऱों के विरुद्ध सख़्त कानून लाया जाएगा, जो पंजाब में किसी भी तरह ग़ैर कानूनी कालोनी बनने से रोकने का काम करेगा।