home page

राष्ट्रपति ने ओडिशा के पूर्व मंत्री दंबुरुधर उलाका के निधन पर दुख जताया

 | 
राष्ट्रपति ने ओडिशा के पूर्व मंत्री दंबुरुधर उलाका के निधन पर दुख जताया
राष्ट्रपति ने ओडिशा के पूर्व मंत्री दंबुरुधर उलाका के निधन पर दुख जताया


नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और ओडिशा के पूर्व मंत्री दंबुरुधर उलाका के निधन पर दुख जताया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “ओडिशा सरकार में मंत्री रहे दंबरुधर उलाका के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उलाका ने लोगों, विशेषकर वंचितों और उनके कल्याण के लिए काम किया। मैं उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।”

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता दंबरुधर उलाका का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुशील/दधिबल