home page

राष्ट्रपति मुर्मु 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का करेंगी शुभारंभ

 | 
राष्ट्रपति मुर्मु 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का करेंगी शुभारंभ


राष्ट्रपति मुर्मु 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का करेंगी शुभारंभ


नई दिल्ली, 01 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में सात अगस्त को 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगी।

केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के अनुसार मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस समारोह का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत का उत्सव मनाना और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में बुनकर समुदाय के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना है।

भारत की विविध हथकरघा परंपराओं को समर्पित 4 विशेष डाक टिकट जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान दो महत्वपूर्ण पुस्तकों- अर्थ, रूट, थ्रेड- आल डाइड हैंडलूम टेक्सटाइल ऑफ सेंट्रल इंडिया और हैंडलूम अवार्ड बुक 2025 का लोकार्पण किया जाएगा।

समारोह के दौरान वर्ष 2025 के लिए उत्कृष्ट कारीगरी और नवाचार के लिए कुल 22 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 03 संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार शामिल हैं। आगंतुकों के लिए पुरस्कार विजेता हथकरघा उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही, पारंपरिक 'कानी बुनाई' और 'वॉल हैंगिंग बुनाई' का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, कपड़ा राज्यमंत्री पवित्र मार्गेरिटा, कपड़ा सचिव नीलम शमी राव और विकास आयुक्त (हथकरघा) डॉ. एम. बीना समेत कई अधिकारी, जानी-मानी हस्तियां और देशभर से आए बुनकर उपस्थित रहेंगे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी