पुंछ में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधि, सेना को करनी पड़ी गोलीबारी
| Nov 16, 2026, 10:20 IST
पुंछ, 16 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जंगली इलाके में संदिग्ध गतिविधि दिखने के बाद सेना के जवानों ने गोलीबारी की।
अधिकारियों के अनुसार, सवजियन सेक्टर के कनारी इलाके में सीमा पर तैनात जवानों ने रात करीब 1:30 बजे कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। उन्होंने बताया कि जवानों ने छोटे हथियारों से करीब दो दर्जन गोलियां चलाईं और इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी ताकि सीमा पार से आतंकवादियों की किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि दिन की पहली रोशनी के साथ ही एक तलाशी अभियान शुरू किया गया जो आखिरी रिपोर्ट मिलने तक जारी था।
आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

