home page

पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान आईईडी और हथियार बरामद

 | 

पुंछ, 15 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आईईडी और हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया है।

यह अभियान गुप्त सूचना के आधार पर मचाकी दरबा इलाके में 16 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के नेतृत्व में चलाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को 1 गमला टाइप आईईडी, 1 गोल टाइप आईईडी और 4 छोटे आईईडी बरामद हुए। इसके अलावा एक छोटा मोटोरोला सेट और एके-47 राइफल व गोलियां बरामद की गई। बरामदगी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह