भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 18 मई को ओडिशा आएंगे
भुवनेश्वर, 12 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 मई को ओडिशा दौरे पर आएंगे। भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला ओडिशा दौरा होगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित राज्यभर के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस दौरे को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो

