home page

यूके वीजा धोखाधड़ी मामले में यूट्यूबर रामा नंदना ने आरोपों से किया इनकार

 | 
यूके वीजा धोखाधड़ी मामले में यूट्यूबर रामा नंदना ने आरोपों से किया इनकार


-पुलिस ने 16 सितंबर को फिर पूछताछ के लिए बुलाया

हैदराबाद, 09 सितंबर (हि.स.)। यूके वीजा धोखाधड़ी मामले में हिरासत में ली गई तेलुगु यूट्यूबर रामा नंदना ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि वह लंदन स्थित ‘डेस्टिनी कंसल्टेंसी’ के संचालन में शामिल नहीं हैं। हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को इब्राहिमपटनम पुलिस थाने में उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान नंदना ने पुलिस को बताया कि कंसल्टेंसी का कामकाज उनके अकाउंटेंट पति जगर्लामुडी मधुकर संभालते हैं और वह इसके संचालन में शामिल नहीं हैं। पुलिस ने उनके जवाबों को असंतोषजनक बताते हुए उन्हें 16 सितंबर को दोबारा पूछताछ के लिए उपस्थित होने का समन जारी किया है।

नंदना को 7 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लुकआउट नोटिस के आधार पर रोका गया था। यह कार्रवाई लंदन निवासी मामिलापल्ली शिवक्रांति कुमार की शिकायत के बाद की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यूके वीजा विस्तार, रोजगार और सर्टिफिकेट ऑफ स्पॉन्सरशिप दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये लिए गए और बाद में उन्हें फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।

मामले में इब्राहिमपटनम पुलिस थाने में रामा नंदना, उनके पति जगर्लामुडी मधुकर और ससुर मोहन राव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में तीनों की भूमिका और कथित वीजा धोखाधड़ी से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj