प्रधानमंत्री ने बीजू पटनायक की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
| Mar 5, 2026, 13:10 IST
नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा कि आज जयंती पर बीजू पटनायक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ओडिशा की प्रगति को आगे बढ़ाने में उनके उत्साह को स्मरण करता हूं।
उल्लेखनीय है कि बीजू पटनायक का (5 मार्च 1916-17 अप्रैल 1997) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, विमान चालक और व्यवसायी थे। उन्होंने 1961 से 1963 और 1990 से 1995 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे 1979 से 1980 और 1977 से 1979 तक केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री और कोयला मंत्री भी रहे। वर्ष 1977 से 1985 तक केंद्रपाड़ा से लोकसभा के सदस्य रहे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

