home page

प्रधानमंत्री ने की भगवान श्रीकृष्ण की वन्दना

 | 
प्रधानमंत्री ने की भगवान श्रीकृष्ण की वन्दना


(नोट- शीर्षक में संशोधन के साथ पुनः जारी)

नई दिल्ली, 04 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को साझा सुभाषितम् में भगवान श्रीकृष्ण की वन्दना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक को एक्स पर साझा करते हुए लिखा, वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्। देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।।; अर्थात- वसुदेव-पुत्र, देव-स्वरूप, कंस और चाणूर का संहार करने वाले, माता देवकी को परम आनन्द प्रदान करने वाले जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण की मैं वन्दना करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन कुमार