home page

कौशल दीक्षांत समारोह' में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

 | 
कौशल दीक्षांत समारोह' में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


लखनऊ, 20 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्बर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले 'कौशल दीक्षांत समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने दी। उन्हाेंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी युवाओं को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है, जिसे लेकर प्रदेशवासियों में अपार उत्साह है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन