home page

प्रधानमंत्री ने ईस्टर के अवसर पर दी शुभकामनाएं

 | 
प्रधानमंत्री ने ईस्टर के अवसर पर दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएं दीे। उन्होंने एक्स पर कहा, ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पवित्र दिन आशा और नवजीवन का उत्सव है। यह सभी के जीवन में शांति, आनंद और प्रकाश लाए। यीशु मसीह की शिक्षाएँ सभी को दयालु बनने के लिए प्रेरित करें और समाज में एकता की भावना को मजबूत करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी