प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए
| May 15, 2026, 12:30 IST
नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हो गए।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों की यात्रा पर निकल पड़े हैं। इनमें यूएई, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली शामिल हैं। उनका पहला पड़ाव यूएई होगा, जहां वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। अगले छह दिनों में प्रधानमंत्री कई वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इसका उद्देश्य भारत की वैश्विक साझेदारी को मजबूत करना है।''
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

