home page

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा

 | 

नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की।

बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रम और आगे की संभावित रणनीति से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में बनी सहमति का स्वागत किया और दोहराया कि भारत का हमेशा से यह स्पष्ट और सुसंगत रुख रहा है कि सभी विवादों और मतभेदों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर निर्बाध आवाजाही और वैश्विक व्यापार की स्वतंत्रता बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके लिए सभी पक्षों को लगातार प्रयास करने चाहिए।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय