पश्चिम एशिया संघर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी की राज्यों के साथ उच्चस्तरीय बैठक
| Mar 27, 2026, 21:47 IST
नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय बैठक जारी है। इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट को लेकर राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा हो रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। आचार संहिता के कारण चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं, चुनाव वाले राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए एक अलग बैठक होगी, जो कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

