प्रधानमंत्री ने अट्टुकल पोंगाला के पावन अवसर पर दी शुभकामनाएं
| Mar 3, 2026, 19:58 IST
नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अट्टुकल पोंगाला के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने इस पर्व को नारी शक्ति के लिए विशेष महत्व का बताया और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सौहार्द तथा सामाजिक एकता की कामना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि अट्टुकल पोंगाला का यह पावन पर्व हमारी नारी शक्ति के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने प्रार्थना की कि यह शुभ दिन सभी के जीवन में समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए तथा समाज में सद्भाव और एकजुटता की भावना को और सुदृढ़ करे।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

