प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं
| May 28, 2026, 10:12 IST
नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईद-उल-जहा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज देश के अधिकांश हिस्सों में मनाई जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, '' ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। कामना है कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।''
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

