home page

राष्ट्रपति मुर्मु ने 'पीबीजी सोल्जरथॉन' को दिखाई हरी झंडी

 | 
राष्ट्रपति मुर्मु ने 'पीबीजी सोल्जरथॉन' को दिखाई हरी झंडी


नई दिल्ली, 02 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित विशेष समारोह के दौरान 'पीबीजी सोल्जरथॉन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह आयोजन 'रन फॉर सोल्जर्स, रन विथ सोल्जर्स' (सैनिकों के लिए दौड़ें, सैनिकों के साथ दौड़ें) के दूरदर्शी संकल्प पर आधारित है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों और देश के सशस्त्र बलों के बीच के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाना है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, सपोर्टिंग रियल हीरोज – द आर्म्ड फोर्सेस ऑफ इंडिया है। (असली नायकों – भारत के सशस्त्र बलों का समर्थन) थीम पर केंद्रित यह कार्यक्रम हमारे सैनिकों के समर्पण, साहस और बलिदान को सम्मान देता है, साथ ही नागरिकों को सक्रिय रूप से भाग लेकर उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, इस मौके पर मिजोरम के और इस पहल के संरक्षक जनरल (डॉ.) वी.के. सिंह भी मौजूद रहे। 'रन फॉर सोल्जर्स, रन विथ सोल्जर्स' आम नागरिकों और सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को मजबूत करने का एक अनूठा मंच है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी