home page

पश्चिम चंपारण में प्रियंका गांधी की रैली में उमड़ा जनसैलाब, प्रियंका ने कहा-बिहार में बदलाव की नई शुरुआत होगी

 | 
पश्चिम चंपारण में प्रियंका गांधी की रैली में उमड़ा जनसैलाब, प्रियंका ने कहा-बिहार में बदलाव की नई शुरुआत होगी


बेतिया, 5 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा में अपार भीड़ उमड़ी।

प्रियंका गांधी के आगमन से पूरा मैदान “परिवर्तन की क्रांति का शंखनाद” के नारों से गूंज उठा। सभा में प्रियंका गांधी ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार में बदलाव की नई शुरुआत होगी।

उन्होंने कहा कि चनपटिया की जनता ने आज जो समर्थन दिखाया है, वह आने वाले परिणामों में महागठबंधन की प्रचंड जीत का संकेत है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार की मातृशक्ति इस परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

उन्होंने महिलाओं से विशेष अपील की कि वे अपने अधिकारों, शिक्षा और सम्मान के लिए एकजुट होकर मतदान करें।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और कम्युनिस्ट नेता ओम प्रकाश क्रांति तथा पूर्व सांसद मदन मोहन तिवारी भी मंच पर मौजूद रहे।

दोनों नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी का यह जनसमर्थन कार्यक्रम महागठबंधन के लिए उत्साहजनक साबित होगा।

जनसभा में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने महागठबंधन और अभिषेक रंजन के पक्ष में जोरदार नारे लगाए। पूरा चनपटिया “रोज़गार, शिक्षा और न्याय” के मुद्दों पर एकजुट दिखाई दिया। इस ऐतिहासिक सभा ने आगामी चुनावी नतीजों की दिशा तय कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक