home page

आतंकी संगठन के कमांडर आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने घर की छत पर लहराया तिरंगा

 | 
आतंकी संगठन के कमांडर आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने घर की छत पर लहराया तिरंगा


शोपियां, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने अपने घर की छत पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी का जश्न मनाया।

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर आबिद रमज़ान शेख सुरक्षा बलों की मोस्ट-वांटेड सूची में शामिल रहा है और उस पर कश्मीर घाटी की विभिन्न घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शोपियां के छोटीपोरा स्थित उसके पैतृक निवास पर उसके माता-पिता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराने की घटना समाचारों और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सुरक्षाबलों के अनुसार शेख पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) से आतंकी गतिविधियां चला रहा है और घाटी की कई घटनाओं में शामिल होने के कारण सुरक्षा बलों की 'मोस्ट-वांटेड' लिस्ट में उसका नाम शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह