उपराष्ट्रपति व अन्य ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की दी बधाई
नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने, संसदीय संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने और लोकसभा के कामकाज को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने में ओम बिरला का योगदान सराहनीय है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, खुशियां और राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता प्रदान करे। मैं उनके दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओम बिरला का मिलनसार स्वभाव और संविधान की गहरी समझ, सदन के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता सभी को प्रेरित करती है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु प्रदान करें और सदैव स्वस्थ रखें।
राजनाथ सिंह ने कहा कि संसदीय परंपराओं को बनाए रखने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रति ओम बिरला की अटूट प्रतिबद्धता भारत की संसदीय यात्रा को निरंतर समृद्ध कर रही है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि अपने व्यापक अनुभव और सूझबूझ से, आप (ओम बिरला) सदन की कार्यवाही को एक सार्थक दिशा देने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि आपके (बिरला) कुशल नेतृत्व में, विभिन्न देशों की संसदों के साथ संवाद और आदान-प्रदान को नई गति मिली है, जिससे वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा और स्थिति और मजबूत हुई है।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप (बिरला) एक सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं। लोकसभा अध्यक्ष के रूप में, आपका नेतृत्व भारत की लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं को लगातार मजबूत कर रहा है।
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि ओम बिरला का शांत और मिलनसार व्यक्तित्व लोगों को सहज महसूस कराता है। आपके साथ समय बिताना सुखद होता है। ईश्वर आपको सदैव सुखी और स्वस्थ रखे।
केन्द्रीय संसदीय मामलों एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ओम बिरला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

