home page

नितिन नवीन शुक्रवार को नशा मुक्त पंजाब यात्रा की करेंगे शुरुआत

 | 
नितिन नवीन शुक्रवार को नशा मुक्त पंजाब यात्रा की करेंगे शुरुआत


नई दिल्ली, 17 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को पंजाब दौरे पर रहेंगे और नशा मुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत करेंगे।

भाजपा के मुताबिक नितिन नवीन 18 सितंबर को पंजाब के पठानकोट पहुंचेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नवीन दोपहर 12:30 बजे पठानकोट के एकता स्थल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 12:45 बजे वे नशे की समस्या से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम एकता स्थल के पास रैली स्थल पर आयोजित होगा। दोपहर एक बजे ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को रवाना किया जाएगा। यात्रा का आयोजन भी एकता स्थल के पास स्थित रैली स्थल से होगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा 18 से 30 सितंबर तक पंजाब में चार नशा मुक्त पंजाब यात्रा निकालेगी। नितिन नवीन इन यात्राओं की शुरुआत करेंगे। ये यात्राएं सुजानपुर (पठानकोट), फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और तलवंडी साबो से शुरू होंगी। इन यात्राओं में अलग-अलग चरणों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अर्जुन राम मेघवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी यात्राओं में शामिल होंगे।

चारों यात्राओं का समापन 30 सितंबर को जालंधर में होने वाली बड़ी सभा के साथ होगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी