home page

जीडीपी के उत्साहवर्धक आंकड़े विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर भारत की प्रगति को रेखांकित करते हैंः नितिन नवीन

 | 
जीडीपी के उत्साहवर्धक आंकड़े विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर भारत की प्रगति को रेखांकित करते हैंः नितिन नवीन


नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार विकास दर हासिल की है। वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 फीसदी की दर से जीडीपी बढ़ी है, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 7.1 फीसदी के मुकाबले ज्यादा है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्साहवर्धक आंकड़े विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर भारत की प्रगति को रेखांकित करते हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए अपने एक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था उल्लेखनीय रूप से मजबूत और निरंतर विकास प्रदर्शित कर रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर मजबूत आर्थिक गतिविधि और सभी क्षेत्रों में व्यापक विकास को दर्शाती है। यह गति निवेश को मजबूत कर रही है, युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार कर रही है और हमारे नागरिकों के जीवन स्तर को सुगम बना रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी