home page

नितिन नवीन ने नरेश चौधरी चहल के आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

 | 
नितिन नवीन ने नरेश चौधरी चहल के आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 25 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के बड़े भाई एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल के पिता स्व. नरेश चौधरी चहल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नरेश चौधरी चहल के आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत स्वर्गीय नरेश चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में अपनी सादगी और योगदान से विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से भाजपा परिवार को गहरा दुख पहुंचा है।

इस अवसर पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के साथ धार्मिक और समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि नरेश चौधरी चहल का निधन गुरुवार को वृंदावन में ह्रदयघात से 62 वर्ष की आयु में हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी