home page

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन,बिहार सरकार में हैं मंत्री

 | 
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन,बिहार सरकार में हैं मंत्री


नई दिल्ली, 14 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि 45 वर्षीय नितिन नबीन सिन्हा, मौजूदा बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं। कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार से विधायक हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए लिखा, “बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी